मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने सीएचसी खतौली का किया औचक निरीक्षण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर और मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 से 2026 के बीच उसके खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीण का पलायन, प्रशासन में हड़कम्प

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार बालियान, हेड कांस्टेबल मुनीश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल विवेक शामिल रहे।

Share This Article