जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

खतौली। जिनशासन प्रभावना संघ खतौली की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ की कार्यकारिणी और सदस्यों ने सरधना नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी तन, मन और धन से जिन धर्म प्रभावना के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मा के कल्याण और मोक्ष मार्ग पर अग्रसर होने के लिए जिन धर्म प्रभावना का विशेष महत्व है। धर्म प्रभावना ज्ञान, तप, आचार और त्याग के माध्यम से न केवल धर्म का प्रचार करती है, बल्कि जीव को कर्म बंधनों से मुक्त कर सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र की दिशा में आगे बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें:  जनता में सरकार के प्रति असंतोष, 2027 में खामियाजा भुगतेगी भाजपाः नसीमुद्दीन

उन्होंने कहा कि सच्ची प्रभावना वही है जो राग-द्वेष से रहित होकर वीतरागता की ओर ले जाए और जिसमें आत्म-कल्याण को सर्वोपरि रखा जाए। जिन शासन की महिमा को बढ़ाना ही प्रभावना का मूल उद्देश्य है, ताकि अधिक से अधिक आत्माएं मोक्ष मार्ग पर अग्रसर हो सकें। यह आत्म-संयम, शास्त्र अध्ययन, ज्ञान प्रचार और अहिंसा के पालन से संभव है।

इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीज

आचार्य श्री ने संघ के युवाओं की विशेष सराहना करते हुए कहा कि आज के भौतिकतावादी युग में जहां युवा वर्ग अक्सर भटकाव का शिकार होता है, वहीं जिनशासन प्रभावना संघ खतौली के युवाओं ने अल्प समय में धर्म प्रभावना के कार्य कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने युवाओं को इसी प्रकार आत्म-कल्याण और मोक्ष प्राप्ति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की मंगलकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान कैंप का आयोजन

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ध्रुव जैन, मंत्री ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष आयुष जैन, उपाध्यक्ष अक्षत जैन, उपमंत्री अर्पित जैन, वरिष्ठ सलाहकार दीपक जैन, सलाहकार पीयूष जैन व दीपांकर जैन, मीडिया प्रभारी अंकित जैन, सह-मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में संघ सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर खतौली प्रवास हेतु श्रीफल समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और संघ के कार्यों की सभी ने सराहना की।

Also Read This

धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शन

मंत्री ने सीई विनोद कुमार को फोन कर किया था एफआईआर दर्ज कराने से इंकार, कहा था-मुकदमा हुआ तो लट्ठ लेकर बैठ जाऊंगा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित

16 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया चयन, दवाइयां और चश्मे वितरित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 28 जून, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमें कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ

Read More »