एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा-शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायी आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनको जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन की राहत पर चलने का संदेश दिया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि स्कूल कैंपस में मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से विदा हो रहे विद्यार्थियों को परीक्षा और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में डीएम दफ्तर के पास वकीलों के चैम्बर में चोरी

समारोह की खास बात प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक सांस्कृतिक मंचीय प्रस्तुतियाँ रहीं। इन प्रस्तुतियों ने सीनियर विद्यार्थियों के साथ बिताए गए पलों की मधुर स्मृतियों को जीवंत कर दिया। गीत, नृत्य और भावनात्मक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आत्मीयता और उल्लास से भर दिया।

आशीर्वाद समारोह में शिक्षिका निर्मला वर्मा, श्रीमती हिमांशु, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव त्रिखा ने विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और उत्कृष्टता के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को उनकी परीक्षाओं में सफलता और भविष्य में निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

इसके साथ ही विद्यालय के हैड ब्वॉय और हैड गर्ल के साथ ही चारों हाउस नानक, टैगोर, कृष्णा और रामा के स्टूडंेट्स काउंसिल के विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल से विदा हो रहे छात्र-छात्राओं ने भी अपने संस्मरण सुनाये और उनकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की गई वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्मसंयम, धैर्य और निरंतर प्रयास की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखते हुए पूरे मनोयोग से परिश्रम करने का आह्वान किया। अपने प्रेरक और मार्गदर्शनपरक संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। लक्ष्य पर केंद्रित रहकर सकारात्मक सोच बनाए रखना सफलता की कुंजी है। परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शांत मन ही सही निर्णय लेने में सक्षम होता है।

इसे भी पढ़ें:  आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

उन्होंने कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी निरंतरता बनाए रखें और स्वयं पर विश्वास न खोएं। प्रधानाचार्या ने विश्वास जताया कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार, अनुशासन और मूल्य विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायक होंगे। समारोह का समापन सीनियर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और भावनात्मक विदाई के साथ किया गया। यह आशीर्वाद समारोह विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत का संबल बनकर स्मृतियों में सदा अंकित रहेगा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »