कबीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 29 जून को अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि कबीर साहब के प्रकट उत्सव (कबीर जयंती) पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर 29 जून 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भी सभी विद्यालय बंद

जिला अध्यक्ष जितेंद्र कोरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत कबीर भारतीय समाज के महान समाज सुधारक, संत परंपरा के अग्रणी प्रतिनिधि तथा मानवता, समानता और भाईचारे के संदेशवाहक रहे हैं। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देशभर में संत कबीर के करोड़ों अनुयायी निवास करते हैं और उनकी जयंती व्यापक स्तर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर सेना भर्ती रैली संपन्न, आखिरी दिन क्लर्क के लिए हुई दौड़

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले संत कबीर साहब के प्रकट उत्सव को देखते हुए 29 जून 2026 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार द्वारा संत रविदास जयंती, गुरु नानक देव जयंती तथा परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, जबकि संत कबीर जयंती पर भी लंबे समय से अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

प्रदर्शन के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संत कबीर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में उनके प्रकट उत्सव को सरकारी स्तर पर मान्यता देते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर श्यामवीर कोरी, अभिषेक कोरी, वेदपाल भूइयार, कुलदीप कोरी, हर्ष कोरी, राजकुमार कोरी, अनिल कुमार, अतुल कोरी सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article