मुजफ्फरनगर के प्रधान पुत्र हत्याकांड में एसआईटी करेगी गहन जांच

मंत्री अनिल कुमार ने पीड़ित पक्ष के सामने किया पुलिस अफसरों को तलब, परिजनों ने खुलासे पर जताया असंतोष, एसएसपी ने मांगा समय
सांसद हरेन्द्र मलिक, भाकियू व रालोद जिलाध्यक्ष और चरण सिंह टिकैत के साथ परिजन तथा जाट समाज के जिम्मेदार लोग भी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरेटी गांव के प्रधान और भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव विवेक राठी के इकलौते पुत्र रोहन राठी जोकि बीए एलएलबी का छात्र था की की हत्या प्रकरण में पीड़ित परिजनो के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद जिला अध्यक्ष संजय राठी, भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नवीन राठी, किसान नेता चौधरी चरण सिंह टिकैत ने संयुक्त रूप से शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन से की वार्ता, इस दौरान सीओ सदन सुनील कुमार और पुरकाजी थाना प्रभारी, एसओजी प्रभारी तथा रोहन राठी की हत्या में शामिल बताये जा रहे दो आरोपियों के एनकाउंटर में शामिल रहे पुलिसकर्मियों की भी मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द

पुरकाजी विधानसभा से रालोद विधायक और योगी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि वो घटना के बाद शुक्रवार रात गांव हरेटी पहुंचे थे। वहां ग्राम प्रधान विवेक राठी और अन्य ग्रामीणों से वार्ता की थी। इस दौरान परिवार के लोगों ने रोहन राठी की हत्या और इसके बाद पुलिस के खुलासे को लेकर कुछ आशंका व्यक्त की, उनके कुछ सवाल थे, जो उनको संतुष्ट करने के लिए जरूरी थे। इन्हीं बातों को देखते हुए पीड़ित और पुलिस प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाने के लिए शनिवार को डाक बंगले पर एसएसपी और अन्य अधिकारियों को बुलाया गया था।

वादी पक्ष की अफसरों के साथ वार्ता कराई गई और इसमें यही मांग की गई है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय विशेष जांच की जाये। अलग से पुलिस टीम गठित करते हुए इसकी जांच उन सवालों के जबाव तलाशने के लिए करें, जो मृतक के पिता या ग्रामीणों नेउठाये हैं। वादी का संतोष ही सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। इसमें यदि पकड़े गये लोगों के अलावा भी अन्य लोग शामिल हैं तो उनकी सच्चाई सामने लाई जाये, सही अनावरण किया जाये, इसके लिए एसएसपी ने कुछ समय मांगा है, प्रशासन का दायित्व है कि वो वादी को संतुष्ट करे, जहां तक सीबीआई जांच की मांग का सवाल है तो वो बाद की बात है। अभी हमारा प्रयास ये है कि जो असंतोष पनप रहा है, उसका समाधान कराया जाये।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शनिवार को मंत्री अनिल कुमार और सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ वादी और अन्य लोग मिले थे। बैठक में 24 सितम्बर को पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी में ग्राम प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या की गई थी। इसको लेकर पुलिस ने एनकाउंटर में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हत्या का खुलासा कर दिया गया है। इस खुलासे के पक्ष में पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किये गये हैं। उनसे मृतक युवक रोहन राठी की बाइक और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। मामला कार की टक्कर लगने का रहा है और दोनों ने मृतक की पहचान प्रधान पुत्र के रूप में होने के कारण खौफ में उसका मुंह दबाकर घायल अवस्था में कत्ल किया है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का आयोजन की तैयारियां जोरों पर

इसके बावजूद भी जो मृतक के पिता विवेक राठी ग्राम प्रधान और अन्य परिजनों की आशंका थी, उनको भी सुना गया और इसमें लगी टीम से भी बातचीत कराई गई है। खुलासे पर पुलिस की कार्रवाई को स्वीकार किया गया है, इसके बावजूद अलग से एक विस्तृत और गहन जांच के लिए आग्रह किया गया, जिसमें रोहन राठी हत्याकांड के लिए जिला स्तर से ही तेजतर्रार और तकनीकी विशेष पुलिसकर्मियों की एक एसआईटी गठित की गई है। ग्राम प्रधान, मंत्री, सांसद और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर पूरी तरह से विश्वास व्यक्त किया है। इसमें जो भी साक्ष्य सामने आयेंगे और अन्य किसी की संलिप्तता पाई जायेगी तो उस सम्बंध में भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Share This Article