मुजफ्फरनगर-अफसरों से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय पर करेंगे शोकसभा

ग्रामीण के निधन पर आवास के सामने ही सड़क पर गन्दगी व जलभराव से गुजरे लोग, अंतिम संस्कार में हुई परेशानी

मुजफ्फरनगर। ज़िले के ग्राम मंगनपुर की पाल समाज बस्ती में विकास के बड़े-बड़े दावों की सच्चाई तब सामने आई जब एक शोक सभा भी गांव में आयोजित नहीं हो सकी। कारण दृ सड़क नहीं, तालाब बन चुकी है। वर्षों से जिम्मेदार अफसरों को ज्ञापन देने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे गया है।

इसे भी पढ़ें:  भीषण सड़क हादसाः बाइक सवार दंपति व बच्ची की मौत, एक मासूम गंभीर

ग्राम मंगनपुर की पाल समाज बस्ती में पिछले तीन वर्षों से मुख्य सड़क जलभराव से तालाब में तब्दील हो चुकी है। कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया। पिछले वर्ष भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में गांव में पंचायत बुलाई गई थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सड़क निर्माण और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन ही रह गया, काम आज तक नहीं शुरू हुआ।

गत दिनों गांव निवासी तरसपाल पुत्र नवल सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निवास के सामने ही जलभराव के कारण पानी और गन्दगी से भरी सड़क के कारण शोक में शामिल होने आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस हालात से त्रस्त होकर मृतक के परिजनों और ग्रामवासियों ने निर्णय लिया कि तरसपाल की तेरहवीं की शोक सभा अब गांव के बजाय चरथावल ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि जब गांव में रास्ता नहीं है, कोई मेहमान आ-जा नहीं सकता, तो फिर प्रशासन की लापरवाही का जवाब अब ग्रामीण अफसरों को वहीं देंगे जहां ये बैठे हैं, ब्लॉक कार्यालय पर ही शोकसभा की जायेगी। अब जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *