नवोदय विद्यालय बघरा से लापता छात्र आर्यन सकुशल बरामद

मुज़फ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा का नौंवी कक्षा का छात्र आर्यन कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में बीते चार दिनों से लापता है। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी तितावी थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग छात्र के परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम कार्यालय पर धरना जारी रखा।मुज़फ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा का कक्षा 9 का छात्र आर्यन कुमार, जो 22 सितंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में विद्यालय से लापता हो गया था, पुलिस ने उसे चार दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र के मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चार दिन बीते, लापता छात्र आर्यन का कोई सुराग नहीं

घटना के हालातचार दिन से था लापता

14 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार पुत्र आतिश कुमार, निवासी अलीपुर कलां, रविवार की दोपहर से स्कूल के हॉस्टल से लापता है। परिजनों का आरोप है कि सहपाठी से सीट को लेकर विवाद के बाद शिक्षकों ने आर्यन को डांटा और पिटाई भी की। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और ज्यादा पिटाई की, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ी।अलीपुर कलां निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार रविवार दोपहर से स्कूल हॉस्टल से गायब हो गया था। परिजनों का आरोप था कि सहपाठी से सीट विवाद के बाद शिक्षकों ने आर्यन को डांटा और पिटाई की। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में विद्यालय प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे गुमशुदा छात्र की तलाश में कीमती वक्त बर्बाद हुआ।

इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

प्रदर्शन और राजनीतिक हस्तक्षेपग्रामीणों का आक्रोश और धरना

मंगलवार को परिजनों के साथ ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया था। बुधवार को भी धरना जारी रहा। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। लोगों का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है।छात्र की गुमशुदगी के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। लगातार दो दिन तक सैकड़ों लोग परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम कार्यालय व एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र की सुरक्षित बरामदगी की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-60 घंटे से लापता छात्र का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट को घेरा

पुलिस की कार्रवाईपुलिस की सक्रियता और बरामदगी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा स्वयं प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें सर्विलांस, एसओजी और तितावी थाने की पुलिस शामिल है। एसएसपी ने कहा कि सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है और छात्र की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं, जिनमें सर्विलांस, एसओजी और तितावी थाना पुलिस शामिल थी। इन टीमों ने लगातार दबिश दी और संभावित स्थानों पर छानबीन की। अंततः 24 सितंबर को पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।

छात्र के सुरक्षित मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम प्रधान हसनैन गौड़ मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम संबंधों के जरिए उसके पति को प्रभावित किया और

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। पुरकाजी कस्बे के लोगों को वर्षों से खेड़ा दरवाजा क्षेत्र से हाईवे बाईपास

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »