मुजफ्फरनगर-60 घंटे से लापता छात्र का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट को घेरा

प्रिंसीपल की तहरीर पर दर्ज हो चुकी है थाने में गुमशुदगी, एसपी देहात ने धरने पर जाकर किया मान मनौवल

मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय का नौंवी कक्षा का छात्र आर्यन 60 घंटे से अधिक समय से लापता है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के पास अब तक कोई ठोस सुराग नहीं है। छात्र के अचानक लापता होने से जहां परिजनों की चिंता गहराती जा रही है, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने तीसरे दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की।

छात्र आर्यन के लापता होने की शुरुआत विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा डांटने के बाद हुई, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। विद्यालय प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और प्रधानाचार्य की ओर से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बावजूद कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि छात्र आखिर गया कहां। स्कूल पर प्रदर्शन और पुलिस में शिकायत के बाद भी जब आर्यन की कोई खबर नहीं मिली, तो ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्र की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और सभी आवश्यक टीमें जुटाई गई हैं। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन और पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे समय बर्बाद हुआ और अब छात्र का पता लगाना और भी मुश्किल होता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा से कक्षा नौ का 14 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार पुत्र आतिश कुमार निवासी अलीपुर कलां संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों और शिक्षकों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। नाराज ग्रामीण सोमवार को स्कूल पहुंचे और नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य आरके कटारिया की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि आर्यन का नूनाखेड़ा गांव के रहने वाले छात्र के साथ सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद शिक्षकों ने आर्यन को दंडित किया। इसके बाद रविवार की दोपहर से छात्र स्कूल के हॉस्टल से अचानक लापता हो गया। मंगलवार को परिजनों के साथ सैंकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नाराज ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

इसमें शामिल महिलाओं ने स्कूल स्टाफ पर आरोप लगाये और पुलिस के प्रति भी नाराजगी जताई। एसपी देहात आदित्य बसंल भी मौके पर पहुंचे और बताया कि वो खुद मामले की जांच कर रहे हैं। टीमों को लगातार छात्र की तलाश के लिए लगाया गया है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया गया कि छात्र आर्यन का 21 मई को एक बजे झगड़ा हुआ और इसी दिन वो एक बजे लापता हो गया। स्कूल के प्रिंसीपल आरके कटारिया पर छात्र को जातिसूचक शब्दों के प्रयोग कर अपमानित किया और ज्यादा मारपीट की है। प्रिंसीपल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं प्रिंसीपल आरके कटारिया की तहरीर पर तितावी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात का कहना है कि सर्विलांस, एसओजी और दूसरी पुलिस टीमों को लगाया गया है। प्रयास है कि जल्द से जल्द छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाये। छात्र आर्यन का उसके ही सहपाठी छात्र के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शिक्षक द्वारा पिटाई किये जाने पर वो लापता हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हरियाणा चारा लेने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, 6 घायल

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूलावायरल वीडियो में युवक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्मदिन श्रद्धा और सेवा के साथ

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »