बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय, चारों जिलों के जिलाध्यक्ष भी किए पदमुक्त

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए देवीपाटन मंडल के चार जिलों की जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राज्य समन्वय समिति की संस्तुति के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से संगठन में व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भारतीय किसान यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश की राज्य समन्वय समिति (कोर्डिनेशन कमेटी) के निर्णय के आधार पर देवीपाटन मंडल के चार जनपदोंकृबहराईच, गोण्डा, बलरामपुर और श्रावस्तीकृकी जिला इकाइयों को भंग कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चारों जिलों में जिला संगठन के अध्यक्षों को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। यह कदम संगठनात्मक सक्रियता और अनुशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 25 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य समन्वय समिति की अनुशंसा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया। संगठन का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और पुनर्संरचना आवश्यक थी। अब इन चारों जनपदों में संगठन की जिम्मेदारी राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी संभालेगी। यह कार्यकारिणी न केवल संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेगी, बल्कि यूनियन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
इस आदेश के साथ शीर्ष नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी कार्यक्रमों की योजना तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के लिए राज्य एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी अगले आदेश तक संबंधित जिलों में कार्य करती रहेगी। शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन चारों जिलों में शीघ्र ही नई इकाइयों का गठन किया जायेगा। इस निर्णय को संगठन के भीतर व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया की शुरुआत माना जा रहा है। यूनियन के जानकारों का मानना है कि यह कदम आगामी आंदोलनों और कार्यक्रमों को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव और हनुमान मंदिरों में खून के छींटे मिलने से आक्रोश

Also Read This

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को लालगंज में कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने गौ माता के सम्मान को सनातन समाज की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है, वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती लालगंज पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित करते हुए कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसे भी पढ़ें:  महिला को सम्मोहित कर जेवर उड़ाने वाला कालनेमि बलदेव गिरफ्तारबृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम

Read More »

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है। पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की

Read More »

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड लिमिटेड के खतौली स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र की दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम हेरिटेज फूड लिमिटेड की उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशिका श्रीमती नारा अवनेश्वरी तथा कार्यकारी निदेशिका नारा ब्राह्मणी के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक शर्मा (अध्यक्ष) और सत्येंद्र आर्य (संरक्षक), कौमी एकता कमेटी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध व्यवसाय को आगे

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »