होली के रंग में रंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समारोह में उमड़ी भीड़

जानसठ रोड स्थित द एस डी पब्लिक स्कूल में हजारों लोगों की मौजूदगी, उत्साह और सौहार्द का दिखा अनोखा संगम

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जानसठ रोड स्थित द एस डी पब्लिक स्कूल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा वातावरण रंग, उमंग और आपसी सद्भाव के भाव से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ ही प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर,कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विविध रंग मिलकर उत्सव को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्ग मिलकर विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी क्षेत्र की उन्नति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

इसे भी पढ़ें:  चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

समारोह में राष्ट्र कवयित्री अनामिका जैन अम्बर और सौरभ सुमन ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का सुंदर प्रतीक रहा। राष्ट्र कवि अनामिका जैन अम्बर व सौरभ सुमन ने कार्यक्रम को आलौकिक बना दिया, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह का उत्साह और स्नेह अभिभूत करने वाला था। सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के स्नेहपूर्ण आगमन, उत्साहपूर्ण सहभागिता और आत्मीय सहयोग के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रवासियों के स्नेहपूर्ण सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी केवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द के नए रंग लेकर आए।

इसे भी पढ़ें:  देश के नाराज कॉकरोच बदल सकते हैं सियासी समीकरणः राकेश टिकैत

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  आनंद हॉस्पिटल में बाला जी: न्यूरो सर्जन डॉ. करन मारवाह को शोभायात्रा का निमंत्रणआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति

Read More »