एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

वसुंधरा सुपर किंग्स की दमदार जीत, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रन से हराया, रितिक वत्स बने मैच के नायक

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच-6 में वसुंधरा सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रनों से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वसुंधरा सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। हर्षित भाटी ने 33 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आशीष बालियान ने 29 और पृथ्वी ने 18 रन का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन 21 अतिरिक्त रनों ने स्कोर को मजबूत आधार दे दिया।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। वसुंधरा सुपर किंग्स के गेंदबाज रितिक वत्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए रितिक वत्स को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस मैच में वसुंधरा सुपर किंग्स 54 रन से विजयी रही।

इसे भी पढ़ें:  शालू सैनी की स्नेहिल पहलः बेसहारा माताओं को मिला अपना घर

मेडिकल मेवरिक्स ने आरपीएल राइडर्स को 49 रन से किया पराजित

एमपीएल-2 के मैच-7 में मेडिकल मेवरिक्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 49 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल मेवरिक्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। यशु प्रधान ने 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वैभव त्यागी ने 36 और आदित्य शर्मा ने 37 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टीम को 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएल राइडर्स की टीम 17.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ यादव ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। मेडिकल मेवरिक्स की ओर से यशु प्रधान ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट झटके। तालिब ने 2 विकेट, जबकि रविकांत, दिव्यांश रावत और आदित्य शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए यशु प्रधान को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ मेडिकल मेवरिक्स ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  घर में एसी फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की मौत...बेटे की हालत गंभीर

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच करने पहुंचे सीडीओ, मांगी रिपोर्टकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »