मेरठ का कपसाड कांडः अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिली, जिसके बाद शनिवार की शाम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया

मेरठ। जिले के चर्चित कपसाड़ अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी पारस सोम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहृत दलित युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पारस सोम कपसाड़ गांव से जुड़े अपहरण और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिली, जिसके बाद शनिवार की शाम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत युवती रूबी को सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को अपहरण के बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर छिपाया गया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए। बाद में पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बीजेपी नेता से मारपीट, सिक्योरिटी इंचार्ज पर लगा बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किसान से छीना ट्रैक्टरजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था।

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »