पथ प्रकाश व्यवस्था में बड़ी सौगातः एटूजेड ग्रीन स्टेट में हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, जिले के डिवाईडरों पर लगाये जा रहे 4100 रिफ्लेक्टर

मुजफ्फरनगर। जनता के हितों को देखते हुए शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने की दिशा में चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ किया गया, जिससे न सिर्फ क्षेत्र में रोशनी की नई किरणें पहुंचीं, बल्कि स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और आसान आवागमन की नई सुविधा भी मिली।

शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थापित हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ संयुक्त रूप से किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बटन दबाकर हाईमास्ट लाइट को रोशन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इस अत्याधुनिक हाईमास्ट लाइट के शुरू होने से कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लंबे समय से यहां पथ प्रकाश की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान से अब सुरक्षा में बढ़ोतरी और आवागमन में आसानी होगी।
उद्घाटन के दौरान एटूजेड कॉलोनी और आसपास के निवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास की इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी के बीच प्रकाश व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी, जिसका समाधान अब मिल गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्री कपिल देव ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

कार्यक्रम में मीनाक्षी स्वरूप ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण भी किया और वहां विकास की संभावनाओं को परखा। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भरोसा दिलाया कि नगर का समग्र विकास और जनसुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है तथा नगर पालिका इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर पथ प्रकाश की समस्या को देखते हुए रोड सेफ्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नगर के डिवाइडरों को पेंट कराकर सौंदर्यकरण कराया गया है और 4100 रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय वाहनों को सुरक्षित मार्गदर्शन मिल सके। नगर के सभी प्रमुख डिवाइडरों पर दो दिनों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के चार महत्वपूर्ण स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर हाईमास्ट लाइट लगवाई जा रही हैं। इनमें एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी, सुरेंद्र नगर (जानसठ रोड), नई मंडी स्थित चांदबली चाट कॉर्नर के पास और वहलना चौक शामिल हैं। इनमें से तीन स्थानों पर लाइट चालू कर दी गई है, जबकि वहलना चौक पर फाउंडेशन तैयार कर दिया गया है। शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी लाइटिंग और सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। मालवीय चौक पर महामना मालवीय स्मारक पर लाइटिंग की गई है और महावीर चौक पर आधुनिक लाइटिंग रैलिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है। स्थानीय निवासियों ने आशा व्यक्त की कि नगरपालिका के इन प्रयासों से शहर की छवि निखरेगी और रात में सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचल

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापनजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »