छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

अलग-अलग धर्मों और नाम के नाम से बनवाए गए फर्जी आधार कार्ड पुलिस को मिले, भीख मांगने के बहाने शहर में करते थे आवाजाही

मुजफ्फरनगर। शहर में शनिवार को पुलिस ने एक ऐसी संदिग्ध गतिविधि का पर्दाफाश किया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। भीख मांगने के नाम पर शहर में घूम रहे तीन युवकों के पास से मिले अलग-अलग धर्मों और छद्म नामों से बनाए गए आधार कार्डों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह कोई बड़ा गिरोह हो सकता है, जो फर्जी पहचान बनाकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है।
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को फर्जी पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से हिंदू और मुस्लिम समुदायों के नामों पर दो-दो आधार कार्ड बरामद हुए, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पहली नजर में ऐसा प्रतीत हुआ कि ये युवक छद्म पहचान बनाकर भीख मांगने और अन्य गतिविधियों के लिए शहर में घूमते रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों युवक शहर से सटे नियाजूपुरा क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे। स्थानीय लोगों को इनके असली परिचय की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को यह भी पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रोंकृबस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले चौक और बाजारों के साथ ही कालोनियों व मौहल्लों में भीख मांगने का काम कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में संशय तब और गहरा गया जब युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के माध्यम से अलग-अलग नाम और धर्म के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। इन आधार कार्डों में उनकी फोटो तो थी, लेकिन पहचान और धर्म बदल दिए गए थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने यह आधार कार्ड तैयार किए। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में की गई प्रारंभिक जांच में कई अहम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन युवकों की गतिविधियां यह संकेत दे रही हैं कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और फिलहाल किसी बड़े खुलासे से इनकार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में किया गया तो आरोप और भी गंभीर हो सकते हैं। घटना के बाद पुलिस ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है ताकि किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव से पहले डुप्लीकेट वोटरों की होगी छंटनीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस

Read More »