शहाबुदीनपुर में नाला निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया निरीक्षण

वार्ड 15 व 21 में 62 लाख की लागत से हो रहा नाला निर्माण, गुणवत्ता में लापरवाही पर ठेकेदार को सख्त चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप स्वयं मैदान में उतर आई हैं। सोमवार को उनके द्वारा वार्ड 15 एवं 21 में चल रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण की प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता की भी गहन समीक्षा की गई। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को सख्त हिदायत के साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर निगरानी के निर्देश दिए गए।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को शहर के वार्ड संख्या 15 एवं 21 में प्रगतिरत नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह नाला शाहबुदीनपुर रोड से एमए इंजीनियरिंग तक लगभग 900 मीटर लंबाई में बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित करना है। इस नाले के निर्माण से आसपास के कई मोहल्लों में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका द्वारा यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिस पर करीब 62 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। अब तक लगभग 500 मीटर नाला निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सरिया मानक के अनुरूप न पाए जाने तथा एक-दो स्थानों पर नाले में लीकेज की शिकायत सामने आई। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को मौके पर ही सख्त हिदायत दी और स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप ही प्रयोग की जाए तथा लीकेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ठेकेदार एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया और कार्य को निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को भी निर्देशित किया कि कार्य की समाप्ति तक सतत तकनीकी पर्यवेक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बरसात के दिनों में क्षेत्र भ्रमण के दौरान शाहबुदीनपुर क्षेत्र में गंभीर जल निकासी समस्या सामने आई थी। उसी के समाधान के लिए यह नाला निर्माण कराया जा रहा है, जो दो वार्डों से होकर गुजरता है और भविष्य में बारिश के समय जलभराव की समस्या को काफी हद तक समाप्त करेगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद नगर के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर वार्ड सभासद रजत धीमान, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक अभियंता (निर्माण) नैपाल सिंह एवं अवर अभियंता (निर्माण) कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी धमकी

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-100 की स्पीड से ट्रक से टकराई कार, दो की मौतआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »