एमजी पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में लहराया सफलता का परचम

शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यार्थियों ने हासिल किए उत्कृष्ट अंक, प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने दी बधाई

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में एमजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है।

इसे भी पढ़ें:  शिकमी किरायेदारों की तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान में मीनाक्षी स्वरूप की बड़ी पहल

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा बताया गया कि विद्यालय के 2025-26 बैच के छात्र विधान भारद्वाज ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में निर्धारित 720 अंकों में से 600 अंक प्राप्त कर 99.49 पर्सेन्टाइल हासिल किया है। वहीं 2023-24 बैच के छात्र वंश पंवार ने 575 अंक अर्जित कर 98.95 पर्सेन्टाइल प्राप्त किया और इसी बैच की छात्रा नन्दिनी रूहेला ने इस परीक्षा में 569 अंक प्राप्त करते हुए 98.78 पर्सेन्टाइल के साथ नीट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन घंटे में दो लूट की वारदातों से थर्राया जिला

एमजी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। विद्यालय परिवार ने तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने तीनों सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पब्लिक स्कूल में चैकीदार की निर्मम हत्या से सनसनी
Share This Article