अनंतनाग में आतंकी हमला! गोली लगने से हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन बलिदान

श्रीनगर । अनंतनाग के कोकरनाग रोड इलाके में पुलिस दल पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन ने इलाज के दौरान बलिदान। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस दल पर हुए हमले में घायल हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन की इलाज के दौरान बलिदान। अधिकारियों के अनुसार, कोकरनाग रोड इलाके में पुलिस तैनाती पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था। हमले के दौरान कई गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में पुलिस हेड कांस्टेबल आशीक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख
Share This Article