घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायल

संधावली के पास डंपर कार पर पलटा, वाहन क्षतिग्रस्त, मंसूरपुर पुलिस ने राहत-बचाव में जुटाई क्रेन व जेसीबी, घायलों का अस्पताल में उपचार

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थानाक्षेत्र के दिल्ली–देहरादून हाईवे पर शनिवार सुबह घना कोहरा बड़ा हादसा बनकर सामने आया। संधावली के निकट दृश्यता कम होने के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल ने चार साहिबजादों की शहीदी की स्मृति को बनाया चिरस्थायीः कपिल देव

हादसे की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने क्रेन और जेसीबी की सहायता से हाईवे पर फंसे वाहनों को हटवाया तथा पलटे हुए डंपर को भी कार से अलग करवाया। हाईवे पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर की धीमी चाल से सीईओ खफा

घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मंसूरपुर थानाप्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

कोहरे के कारण प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों की अनदेखी से नाराज किसानों ने घेरा विकास भवन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल ने चार साहिबजादों की शहीदी की स्मृति को बनाया चिरस्थायीः कपिल देवजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »