स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नई मंडी में 22 नवंबर से होगा श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ

यह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के क्लीनिक पर भी खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया ने कहा कि मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के विरु( यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटा
Share This Article