मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं।

इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।

इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, बरेली, झांसी, कानपुर नगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत कई जिलों से जुड़े अफसरों को नई तैनाती दी गई है। सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव और अन्य प्रशासनिक पदों पर बदलाव शामिल हैं।

पूरी तबादला सूची: कौन अधिकारी कहां भेजे गए

 

यूपी तबादला सूची 2026: 84 अधिकारियों को कहां मिली नई तैनाती

  1. आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर, वाराणसी को मुख्य राजस्व अधिकारी, सुलतानपुर बनाया गया।
  2. प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, हरदोई को कमांडेंट, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ भेजा गया।
  3. डॉ. भवेश शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बदायूं को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, गोरखपुर नियुक्त किया गया।
  4. अजीत कुमार सिंह, सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुजफ्फरनगर बनाया गया।
  5. अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गौतमबुद्धनगर को संयुक्त निदेशक प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया।
  6. संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जालौन को सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।
  7. गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुजफ्फरनगर को अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया।
  8. सुशील प्रताप सिंह, प्रभारी अपर निदेशक प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गौतमबुद्धनगर भेजा गया।
  9. श्रद्धा शांडिल्यायन, सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण को परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. विशेषीकृत चिकित्सक एवं चिकित्सक शिक्षक भर्ती बोर्ड, लखनऊ बनाया गया।
  10. शादाब असलम, प्रधान प्रबंधक, उ.प्र. सहकारी चीनी मिल संघ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज नियुक्त किया गया।
  11. जय प्रकाश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, संतकबीरनगर को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल बनाया गया।
  12. नीता, कमांडेंट, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ को अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल भेजा गया।
  13. अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, श्रावस्ती को अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल, आगरा नियुक्त किया गया।
  14. विनीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गोरखपुर को सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण बनाया गया।
  15. पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, प्रयागराज को अतिरिक्त मिशन निदेशक, उ.प्र. कौशल विकास मिशन बनाया गया।
  16. रश्मिया, अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सुलतानपुर भेजा गया।
  17. मो. मॉडल इस्लाम, अपर जिलाधिकारी नगरीय गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, महोबा को प्रधान प्रबंधक, उ.प्र. सहकारी चीनी मिल संघ नियुक्त किया गया।
  18. विपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वाराणसी को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, इटावा बनाया गया।
  19. अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, इटावा को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ भेजा गया।
  20. सुनील त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मेरठ एवं उप संचालक चकबंदी, मेरठ को अपर जिलाधिकारी नगरीय गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, महोबा बनाया गया।
  21. संजीव कुमार, कुल सचिव, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आजमगढ़ नियुक्त किया गया।
  22. दीपाली भार्गव, सचिव, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, हरदोई भेजा गया।
  23. ज्योत्सना, सचिव, खुर्जा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण को कुल सचिव, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया।
  24. पंकज कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अलीगढ़ को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वाराणसी नियुक्त किया गया।
  25. प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, संभल को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, लखनऊ बनाया गया।
  26. ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, श्रावस्ती भेजा गया।
  27. आदित्य त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, फतेहपुर को अपर जिलाधिकारी नगर, बरेली बनाया गया।
  28. दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी नियुक्त किया गया।
  29. अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रायबरेली को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर भेजा गया।
  30. पल्लवी मिश्रा, उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, झांसी बनाया गया।
  31. अंजनी कुमार सिंह-2, अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गाजियाबाद नियुक्त किया गया।
  32. अमित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अमेठी को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण भेजा गया।
  33. कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, महोबा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मेरठ एवं उप संचालक चकबंदी, मेरठ बनाया गया।
  34. उपमा पाण्डेय, सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, प्रयागराज नियुक्त किया गया।
  35. राजेश कुमार-6, अपर जिलाधिकारी नगर, कानपुर नगर को अपर जिलाधिकारी नगर, वाराणसी बनाया गया।
  36. दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गाजीपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ललितपुर भेजा गया।
  37. देवेंद्र पाल सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, बहराइच एवं उप संचालक चकबंदी, बहराइच को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बिजनौर नियुक्त किया गया।
  38. अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अयोध्या को अपर जिलाधिकारी नगर, मेरठ बनाया गया।
  39. सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी नगर, बरेली को मुख्य राजस्व अधिकारी, बहराइच एवं उप संचालक चकबंदी, बहराइच भेजा गया।
  40. बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर, मेरठ को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सीतापुर नियुक्त किया गया।
  41. प्रिया सिंह, अतिरिक्त मिशन निदेशक, उ.प्र. कौशल विकास मिशन को उप निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया राज्य प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया।
  42. मो. अबरार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर को अपर जिलाधिकारी न्यायिक, शाहजहांपुर भेजा गया।
  43. पूजा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज को अपर जिलाधिकारी न्यायिक, आगरा नियुक्त किया गया।
  44. अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ललितपुर को अपर जिलाधिकारी नगर, मुरादाबाद बनाया गया।
  45. गौरव शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सुलतानपुर को सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण भेजा गया।
  46. कृष्ण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, झांसी को कुल सचिव, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज नियुक्त किया गया।
  47. शुभी काकन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, लखनऊ को उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ बनाया गया।
  48. ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर, मुरादाबाद को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अमेठी भेजा गया।
  49. आनंद कुमार सिंह, सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रामपुर नियुक्त किया गया।
  50. सत्यप्रिय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मऊ को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, संभल बनाया गया।
  51. राहुल कश्यप विक्रमी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आजमगढ़ को सचिव, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण भेजा गया।
  52. दीपेन्द्र, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, प्रयागराज को प्रधानाचार्य, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा सचिव, प्रबंध समिति, उ.प्र. स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी नियुक्त किया गया।
  53. सत्य प्रकाश-3, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एटा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, संतकबीरनगर बनाया गया।
  54. अंजुम बी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुरादाबाद को अपर जिलाधिकारी न्यायिक, बदायूं भेजा गया।
  55. प्रशान्त तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल, आगरा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, हाथरस नियुक्त किया गया।
  56. सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गाजियाबाद को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अलीगढ़ बनाया गया।
  57. नीतीश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सीतापुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जालौन भेजा गया।
  58. विष्णु राजा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, फिरोजाबाद को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अयोध्या नियुक्त किया गया।
  59. शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, आगरा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, महोबा बनाया गया।
  60. धीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, आगरा को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया।
  61. डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद को उप निदेशक प्रशासन, खेल निदेशालय नियुक्त किया गया।
  62. प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मऊ बनाया गया।
  63. पायल तारार, उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को नगर मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद भेजा गया।
  64. जय प्रकाश-2, अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गोरखपुर नियुक्त किया गया।
  65. संगम लाल, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एटा बनाया गया।
  66. सविता, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज भेजा गया।
  67. अरुण कुमार, संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी नियुक्त किया गया।
  68. सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, गोरखपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रायबरेली बनाया गया।
  69. कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, बदायूं को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, फिरोजाबाद भेजा गया।
  70. संदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, रामपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, आगरा नियुक्त किया गया।
  71. बन्या सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बिजनौर को सचिव, खुर्जा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण बनाया गया।
  72. विनय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, फतेहपुर भेजा गया।
  73. महेश कुमार कैथल, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को उप निदेशक, पर्यटन निदेशालय नियुक्त किया गया।
  74. रजनीकांत, उप जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद को नगर मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर बनाया गया।
  75. आलोक कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी, कानपुर नगर को अपर जिलाधिकारी नगर, कानपुर नगर भेजा गया।
  76. सुरेश कुमार पाल, नगर मजिस्ट्रेट, बदायूं को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बदायूं नियुक्त किया गया।
  77. सुमित सिंह, उप जिलाधिकारी, अलीगढ़ को नगर मजिस्ट्रेट, बदायूं बनाया गया।
  78. सतीश चन्द्र त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी, लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद भेजा गया।
  79. युवराज सिंह, उप जिलाधिकारी, सहारनपुर को नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद नियुक्त किया गया।
  80. वेद सिंह चौहान, नगर मजिस्ट्रेट, आगरा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, गाजीपुर बनाया गया।
  81. सीमा पाण्डेय, उप जिलाधिकारी, देवरिया को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर भेजा गया।
  82. अमित शुक्ला, उप जिलाधिकारी, बांदा को नगर मजिस्ट्रेट, आगरा नियुक्त किया गया।
  83. अंजलि गंगवार, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को अपर जिलाधिकारी न्यायिक, गाजियाबाद बनाया गया।
  84. यादव भूमिका राजबहादुर, उप जिलाधिकारी, हरदोई को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया।
इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

 

Also Read This

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में कार्यरत दो इंजीनियरों को ट्रक ने कुचलायह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »

देवबंद में मच्छरों, पानी और खराब फ्रीज की समस्या पर पालिका का एक्शन, सभासद ने बताई तैयारी

देवबंद। गर्मी का असर तेज होने के साथ ही शहर में मच्छरों की बढ़ती संख्या, बिजली कटौती के दौरान पानी की दिक्कत और कई स्थानों पर खराब पड़े सार्वजनिक ठंडे पानी के फ्रीज जैसे मुद्दे आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर देवबंद नगर पालिका की ओर से राहत के इंतजाम शुरू कराने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका के सभासद डॉ. वाजिद मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए हर वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। उनके अनुसार यह अभियान मंगलवार से शुरू कराया जाना प्रस्तावित है, ताकि गर्मी और

Read More »