कानपुर जाम बना काल: समय पर इलाज न मिलने से दो लोगों की मौत

कानपुर में सोमवार को भयानक जाम के कारण दो अलग-अलग जिंदगियां समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से खत्म हो गईं।

पहला मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग को पुलिसकर्मी एंबुलेंस से हैलट अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन एलएलआर मेट्रो स्टेशन के पास एंबुलेंस भारी जाम में फंस गई। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस वहीं अटकी रही और इलाज न मिलने से घायल की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जीवाडाः पुलिस परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई

दूसरी घटना शुक्लागंज के रहने वाले मुन्ना की है। उन्हें सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिवारजन तुरंत उन्हें ऑटो से कॉर्डियोलॉजी अस्पताल लेकर निकले। लेकिन स्वरूप नगर थाने के पास एलएलआर मेट्रो स्टेशन के सामने ऑटो जाम में फंस गया। लगभग 20–25 मिनट तक मुन्ना दर्द से तड़पते रहे। परिजन उन्हें दिलासा देते रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

हैलट पुल से लेकर मेट्रो स्टेशन तक दोनों ओर करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस जाम ने दो परिवारों से उनके अपने छीन लिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *