पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह

मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।

रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, नगरपालिका परिषद के भाजपा सभासदों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन, अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अनावरण और विशाल जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: अखिलेश यादव का हमला, बोले- चीनी सामान से खोखला हुआ आत्मनिर्भर भारत

कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और सभासदों में उत्साह भरते हुए कहा कि सीएम योगी के आगमन के कार्यक्रम को लेकर सभी में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है और यह जनसभा अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, घर-घर जनसंपर्क करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि जनसमर्थन, विश्वास और विकास की सशक्त अभिव्यक्ति होगा, जो प्रदेश सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर का प्रतीक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और सभासदों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा के साथ जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की शक्ति और जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसभा में अधिकाधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर अभियान में सिर्फ एक दिन बाकीः लापता मतदाताओं को तलाशने की टेंशन

इस दौरान मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, प्रशांत कुमार, रजत धीमान, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, रविकांत शर्मा, ममता बालियान, रितु त्यागी, बॉबी सिंह, विजय कुमार चिंटू, सतीश कुकरेजा, मोहित मलिक, अमित पाल, अमित गोयल बॉबी, अभिजीत गम्भीर, अनुज कुमार के अलावा कपिल पाल, शोभित गुप्ता, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, सलेक चंद, राहुल पंवार और आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share This Article