मुजफ्फरनगर-पारिवारिक पंचायत के बाद भतीजे ने चाचा को मारी गोली

चाचा के निर्णय से नाराज थे भतीजे, बैठक के बाद घर के बाहर टहलते समय किया जानलेवा हमला, आरोपी हुआ फरार, चाचा की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर में वैवाहिक विवाद को लेकर चल रही पारिवारिक बैठक के बाद भतीजे ने अपने ही चाचा पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर में शनिवार रात करीब 11 बजे पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। परिवार के भतीजे नोमान ने अपने चाचा याकूब पर तमंचे से गोली चला दी। गोली याकूब की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल याकूब को तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में याकूब के परिजन मौजूद रहे, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी हाल-चाल जानने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

बताया जा रहा है कि विवाद याकूब के भाई की पोती की दिल्ली में हुई शादी टूटने से जुड़ा है। इस मामले में दोनों परिवारों के बीच सामाजिक स्तर पर पंचायत के दौरान समझौता हुआ था, जिसके तहत 53 लाख रुपये मुआवजे की बात तय हुई थी। इसी समझौते और आगे की रणनीति को लेकर शनिवार रात परिवार के सदस्य आपसी बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान इस समझौते को तत्काल पूर्ण कराने पर जोर दिया जा रहा था, लेकिन याकूब ने रमजान और ईद का हवाला देते हुए मामले को कुछ समय के लिए टालने की सलाह दी। इस बात पर उनके भतीजे नोमान ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने उस समय मामला शांत कराकर बैठक समाप्त करा दी और सभी अपने-अपने घर चले गए।

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

बताया गया है कि देर रात याकूब घर के बाहर टहल रहे थे, तभी आरोपी नोमान वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही याकूब लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वैवाहिक विवाद में हुए सामाजिक समझौते को लेकर असहमति सामने आई है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बालिका का अपहरण कर रेप मामले में दो आरोपियों को सजा

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »