सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर मे दोनो कमेंटी के पदाधिकारी एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

सहारनपुर । सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर मे दोनो कमेंटी पदाधिकारी आमने सामने आ गए हैं। दोनों ने निर्णय लिया है कि वो न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। उन्होंने अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश की नियुक्ति को अवैध बताया।

सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर मे दूसरे गुट के पदाधिकारियो की बैठक शाम को आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष मुकेश शर्मा व सचिव रतन सिंह यादव ने अवगत कराया गया कि पूर्व मे गठित कमेंटी द्वारा एक काफी गोलमाल किया गया। उनका कहना था कि पूर्व मे गठित कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कमेंटी भंग करके अपना इस्तीफा दे दिया गया था। जो कि उनके पास है। उनका कहना था कि जब से उन्होंने मन्दिर का कार्यभार संभाला है, तब से उन्होंने मन्दिर के निर्माण कार्यो में इजाफा किया है, और उनके द्वारा मात्र तीन महीने में 2 लाख 34 हजार रुपये इकट्ठा करने का काम किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

अध्यक्ष मुकेश शर्मा व सचिव रतन सिंह यादव ने अवगत कराया कि अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश को सचिव पद की जिन लोगों ने जिम्मेदारी दी है, उनका तो दूर दूर तक कमेटी से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश की नियुक्ति को अवैध बताया। बैठक मे सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर के कई सदस्यों ने शुक्रवार 14 अगस्त को सुबह हुई बैठक का सभी ने खंडन किया।

इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज
Share This Article