MUZAFFARNAGAR_गौशाला में कई गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आधी रात हुआ अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बधाई कलां स्थित गौशाला में कई गौवंशीय पशुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात सहारनपुर जनपद से जुड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेल में उत्पीड़नः भाकियू अराजनैतिक ने किया जमकर हंगामा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कंडारकर कमलकिशोर देशमुख, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सदर देवव्रत, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, तथा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

अधिकारियों ने तत्काल मृत पशुओं का अंतिम संस्कार करवाया तथा गौशाला की देखरेख में लापरवाही की आशंका को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पशुओं की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में एआई पर सीबीपी कार्यशाला का आयोजन

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, जताया आक्रोश

घटना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गौशाला में उचित देखभाल न होने के कारण पशुओं की मौत हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *