ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, सात वाहन सीज, 4.74 लाख जुर्माना वसूला

मुजफ्फरनगर। प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मखियाली चौकी और संभलहेड़ा चौकी क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान शुक्रवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ;प्रवर्तनद्ध सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र की मखियाली चौकी पर 4 ओवरलोड वाहन और संभलहेड़ा चौकी, थाना मीरापुर पर 3 वाहन निरु( किए गए। विभाग ने कुल 4,74,000 का जुर्माना अधिरोपित करते हुए वाहनों को सीज कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई

एआरटीओ प्रवर्तन श्री मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारी वाहनों की मनमानी पर रोक लगेगी और सड़कें सुरक्षित होंगी। इससे पहले भी छापामार कार्यवाही में 11 ओवरलोड वाहनों को सीज करते हुए लाखों का जुर्माना वसूल किया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा में उछली दो कार, देखें वीडियो....
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *