इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ़्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय सिंह वर्मा के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में पुलिस ने युवती और उसकी बहन की सोशल साइट आईडी से फोटो लेकर उसको एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में बीएनएस धारा 319-2 बी.एन.एस. और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता और उसकी बहन की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप में बदलकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। बताया कि जांच में समाने आये आरोपी 19 वर्षीय आर्यन पुत्र आजम सुल्तान निवासी भारत नर्सिंग होम वाली गली, रामपुरी, थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। बताया कि पुलिस पूछताछ में अभियुक्त आर्यन ने बताया कि वह एक छात्र है और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। उसने पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी तस्वीरें डाउनलोड कर एडिटिंग ऐप्स से आपत्तिजनक फोटो तैयार कीं और उन्हें फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उससे पोस्ट कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिविल लाइन थाने के निरीक्षक अपराध विनय कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल रवि शंकर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेता
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *