वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद तथा वीरांगना के नाम से लोकप्रिय स्वर्गीय फूलन देवी के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओ द्वारा स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्र(ांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप ने कहा कि स्वर्गीय फूलन देवी द्वारा भेदभाव उत्पीड़न अत्याचार के विरु( सशक्त आवाज़ बनकर संघर्ष किया गया। संघर्ष के चलते ही उनको वीरांगना कहा गया। कठिन हालात में उनको समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बेटी मानकर आशीर्वाद देते हुए उनको समाजवादी पार्टी की सांसद बनाकर पिछड़ों के लिए आवाज़ को ताकत दी गयी।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-रालोद में वेट एण्ड वॉच, जयंत ने देर रात तक किया होल्ड

स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, सपा जिला सचिव पवन पाल, फिरोज अख्तर, श्याम सुन्दर, समाजवादी मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल, नगर अध्यक्ष डा. अलीशेर अंसारी, मीर हसन, चौधरी फरमान अली, गजेंद्र बालियान, राशिद जैदी, राजकुमार सहित अनेक कायकर्ताओं द्वारा श्र(ांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान को हत्या की धमकी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सबसे ज्यादा पांच असलहे सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के पासस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  वीरांगना फूलन देवी को पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने

Read More »