भाकियू अराजनैतिक का ऐलान-जंग में देश को देंगे 51 लाख, 5 हजार यूनिट खून

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश में गर्व का वातावरण है। ऐसे में हर कोई सेना और देश के साथ खड़ा नजर आ रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भी सेना और सरकार को पहलगाम टेरर अटैक का बदला लेने के लिए बधाई दी और बिना किसी क्षति के कार्यवाही को अंजाम देने के लिए सेना की प्रशंसा की। यूनियन ने ऐलान करते हुए कहा कि युद्ध के हालात में किसानों के द्वारा किसी भी भारतीय को भूखा नहीं सोने दिया जायेगा, इसके साथ ही देश के लिए संगठन 51 लाख रुपये और 5 हजार यूनिट खून भी दान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि यूनियन द्वारा वर्तमान परिस्थितियों पर आकस्मिक बैठक का आयोजन जूम पर किया गया है।बैठक में वर्तमान हालात पर चर्चा की गई। चर्चा में तय वेबीनार बिंदुओं को मीडिया में जारी करने का निर्णय लिया गया। सभी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पूरी तरह से देश के साथ है। देश के किसानों को हिंद की सेना पर गर्व है जिन्होंने देश की बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों को ऊपर भेजने का काम किया। सेना के कारण हम सुरक्षित है, यह नागरिको को सदैव ध्यान रखना चाहिए। कोई भी नागरिक ऐसा कोई व्यवहार एवं कोई बयान ना दे जिससे सेना को शर्मिंदा होना पङे। यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वेबीनार में तय किया गया अगर देश को पाकिस्तान के कारण युद्ध झेलना पड़ता है तो इस देश का किसान किसी नागरिक को भूखा नहीं सोने देगा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक देश में देश के लिए 51 लाख रुपये एवं 5000 ब्लड यूनिट दान करेगी। इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वेबीनार में एकमत से पारित किया गया है

इसे भी पढ़ें:  कूड़े से कमाई की ओर बढ़ी पालिका, पहला एमआरएफ सेंटर शुरू

देश का किसान एवं भारतीय किसान यूनियन भारत सरकार के हर फैसले के साथ है। वेबीनार में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा,मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, उत्तराखण्ड अध्यक्ष सलवेन्द्र सिंह कलसी, युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी मंदिर हादसा: करंट फैलने से भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, परिवार को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *