MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सख्त निर्देशों का पूरा असर जिले में दिखाई पड़ रहा है। आधी रात में प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा अमला सड़कों उतरा हुआ है। सर्द रात में बेसहारा और गरीब लोगों को रात्रि विश्राम के लिए आश्रय उपलब्ध कराने के लिए ये अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। शहर से लेकर गांव देहात तक अधिकारी सड़कों पर सोते हुए लोगों को रैन बसेरों तक पहंुचा रहे हैं, तो गौशालाओं में भी गौवंशों के लिए किए जा रहे बंदोबस्तों की निगरानी हो रही है। बीती रात नगर दंडाधिकारी विकास कश्यप सहित सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में सड़कों पर उतरकर अलाव, रैन बसेरा और गौशालाओं में घूमते हुए दिखाई दिए। सड़कों पर मिले गरीबों को कम्बल बांटे गये।

गुरूवार की रात्रि करीब 10.00 बजे खतौली उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी फिर सड़को पर उतरी। खतौली क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका में बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। रेन बसेरा में रात्रि निवास के लिए बेड, रजाई, गद्दा, तकिया आदि की अच्छी व्यवस्था पायी गयी एक श्यामलाल नाम का व्यक्ति रैन बसेरे में सोता हुआ भी मिला। रैन बसेरे में महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी है। एसडीएम ने रैन बसेरा में उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा ड्यूटी कर्मचारियों को रात्रि में अनिवार्य रूप से अपनी अपनी डयूटी स्थल पर ही उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिये। इसके बाद एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने सी.एच.सी. में बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम मोनालिसा ने चौपला, दयालपुरम, जानसठ तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि पर प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलाव का भी औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अलाव में मोटी से मोटी लकड़ी जलाएं ताकि अलाव रात भर जलते रहें। फिर एसडीएम ने खतौली क्षेत्र की गली, मोहल्ले, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि विभिन्न चौराहों पर भी भ्रमण किया कि कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में तो नही सो रहा है। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने पात्र व्यक्ति को कम्बल भी वितरित किया।

इसे भी पढ़ें:  पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार ने नगर पंचायत मीरापुर में स्थित गो आश्रय स्थल, रेन बसेरा एवं जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण किया। बताया कि शीत लहरी से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मीरापुर को निर्देशित किया गया कि आवश्यकता अनुसार अलाव की संख्या बढ़ाई जाए। शीत लहरी की वजह से किसी भी गोवंश, किसान एवं व्यक्ति को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही नगर दंडाधिकारी विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने भी शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों को कम्बल वितरित किये और रेलवे स्टेशन पर बने पालिका के स्थाई रैन बसेरे में पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही शहर में अलाव की व्यवस्था को भी परखा और ईओ को आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था को बढ़ाने तथा प्रमुख स्थानों पर स्वयं भी भ्रमण करते हुए लगातार निगरानी के निर्देश दिये गये। 

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हादसे में मौत पर फर्जी पत्नी बनकर हड़प लिया क्लेमबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »