ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

खतौली। गांव मौहउददीनपुर में बीती रात ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने विरोध करने पर गोली चला दी, हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अनवर अपने परिवार सहित बाहर था। वह एक होटल में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी हायात अपने पिता के यहां मुजफ्फरनगर गई हुई थी। रात लगभग दो बजे जब पड़ोसी पानी पीने के लिए उठा, तो उसने अनवर के घर में कुछ संदिग्ध लोगों की हलचल देखी।

इसे भी पढ़ें:  रुड़की रोड फायरिंग प्रकरण में तीन हमलावर नामजद

उसने तत्काल अनवर के परिजनों को सूचना दी।जब उसके परिवार के शोएब और अमजद मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन बदमाश घर के अंदर और दो बाहर गेट पर खड़े थे। दोनों भाइयों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने तमंचा तान दिया और गोली चला दी, जो दीवार पर जा लगी। दोनों भाई बाल-बाल बच गए। बदमाश मौके से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। मोहल्ले में पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा विषय पर सीबीएसई कार्यशाला आयोजित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *