श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 पुरायण पाठ का आयोजन, 14 जून को निकलेगी शोभायात्रा

खतौली। नगर के सैनी नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 पुरायण पाठ का भव्य आयोजन आरंभ हो गया है। यह आयोजन 9 जून से लेकर 15 जून तक चलेगा। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह साध्वी एवं साधुजन योगाभ्यास कर दिन का शुभारंभ करते हैं, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पुरायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने हेतु मंदिर पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक से टकराई सिपाही की कार, मेरठ में हुई मौत

आयोजन की संयोजिका साध्वी ललिता देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता प्रदान करना है। आयोजन के दौरान भागवत वाणी पर भी विस्तृत चर्चा की जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को गूढ़ धार्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विशेष बात यह है कि 14 जून को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु झांकियों व भजन-कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा में भी नगरवासियों की सहभागिता की अपील की गई है। इस आयोजन में श्यामदास महाराज, संतोषी वृंदावन, अखंड महाराज, विक्रम महाराज, प्रकाश कैमरामैन, राजू प्रणामी संगीतकार, श्यामलाल सैनी, रामलाल सैनी, राधे प्रणामी, ओमवती, बिरजू सैनी, वीरेंद्र सैनी, विष्णु, गोपाल, अजय सहित सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और धर्म लाभ उठा रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  पोस्टल बैलेट की मतगणना पर हरेंद्र मलिक ने उठाए सवाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *