उज्जवल को न्याय दिलाने के लिए मोमबत्ती मार्च निकाला

खतौली । भैंसी, नावला, सोंटा, दुधाहड़ी, रायपुर नगली और मथेड़ी के ग्रामीणों ने उज्जवल चौधरी को न्याय दिलाने के लिए गांव में मोमबत्ती मार्च निकाला। ज्ञात हो कि 2 जून 2025 को उज्जवल की मृत्यु एक सामान्य ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की गैर ज़िम्मेदारी तथा लापरवाही ने छीन ली थी। मोमबत्ती मार्च मृतक के घर से शुरू होकर पूरे गांव में होते हुए शिव मंदिर पर पहुंची। इस अवसर पर राजू अहलावत, सुनील अहलावत, पिंटू चौधरी, परवेज, संजय, राकेश जैन, संजय राठी, संजीव राठी, नकुल अहलावत, सत्येंद्र अहलावत, प्रतीक राठी, अर्पित चौधरी, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र संजय अहलावत, जसवीर राणा, परवेज अहलावत, बालेंद्र, दुष्यंत, अजीत प्रधान, मनीष, सुधीर, हरीश, रविंद्र राठी, पंकज, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र तोमर, पंकज त्यागी, दुष्यंत, आदि शामिल रहें।

इसे भी पढ़ें:  खेत पर नाली बनाने का विरोध करने पर भाई-भतीजों ने कर दिया हमला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदे जा रहे गड्ढे लोगों के लिए बन रहे मुसीबतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »