गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदे जा रहे गड्ढे लोगों के लिए बन रहे मुसीबत

खतौली। अशोक विहार योजना खतौली में आईजीएल गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसमें इन लोगों ने सारी सड़क उखाड़ दी है। यह कार्य बरसात के समय से चल रहा है। बरसात के समय में जो गड्ढे इन लोगों ने किए थे, उनमें पानी भर गया था। कई लोगों की गाड़ियां एवं छोटे बच्चे साइकिल वगैरा गड्ढे में गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, जो गड्ढे सड़कों में किए जा रहे हैं उन्हें प्रॉपर तरीके से बंद भी नहीं किया जा रहा है। कालोनी के लोगों ने जानकारी लेनी चाहे तो पता चला की इन्होंने विभाग से परमिशन ले रखी है। इसकी जानकारी आपके विभाग के लोगों को जब दी गई, उन्होंने आज तक न तो कोई परमिशन दिखाई और नहीं कोई सर्वे किया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि विभाग के जो भी अधिकारी कॉलोनी में आते हैं वह किसी से मिलना उचित नहीं समझते। सुविधा के नाम पर एक दिखावा चल रहा है। अधिकारी चोरों की तरह आते हैं और चले जाते हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि हमारे सहयोग में कभी कोई कमी नहीं रही है, लेकिन अब बहुत हो गया है ऐसा नहीं चलेगा बहुत सारी समस्याएं कॉलोनी में उत्पन्न हो रही है। लेकिन आज तक विभाग के अधिकारियों ने कोई भी निस्तारण नहीं किया। समय से गंभीरता से नहीं लिया गया, तो कॉलोनी के लोग धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। अशोक विहार विकास समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर, अमित उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, राजू, हरि ओम, सत्येंद्र कुमार आदि का कहना है कि आवास विकास के अधिकारी किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कॉलोनी में जल भराव से लेकर जल निकासी तक की परेशानी है। वर्तमान में विभाग द्वारा गैस की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को भी तुड़वाया जा रहा है। गड्ढे बंद रहे होने के कारण इनमें कॉलोनी वासी गिरकर छोटी को रहे हैं। उन्होंने खोदे जा रहे गढ़ों को इस समय काम समाप्त होने के बाद बंद किए जाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  भगत सिंह रोड पर जूतों की दुकान में

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »