पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई।
हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा।
चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि किसान और मजदूर अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ग्राहकों से धोखाधड़ी करने वाले KIA शोरूम मैनेजर को किया गिरफ्तार
Share This Article