पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

5 करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कों का होगा निर्माण, आवागमन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद सड़कों और सेतुओं के निर्माण से क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभरने की उम्मीद है। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid0h8TsrwAq92qXKoPtJTHWYB6ckircB8x6ne9vym3AMRbmFuie5ZQmcL5NZ1xm2KbXl&id=61551887744550

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र की 12 सड़कों और मार्गों के सुधार तथा निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। इसके साथ ही बरला-बसेड़ा मार्ग पर ऊपरी गंगा नहर शाखा पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के स्थान पर दो लेन के नए सेतु का निर्माण तथा मजबूत पहुंच मार्ग विकसित करने की मंजूरी दी गई है। वहीं निर्गजिनी झाल क्षेत्र में भी पवन चक्की के समीप एक अन्य दो लेन सेतु निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों सेतु परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति पुरकाजी के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय है, जिससे सड़क, जल निकासी, विद्युत और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा। पुरकाजी क्षेत्र की जनता ने इस विकास कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में क्षेत्र में इसी प्रकार विकास की गति बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जिला चिकित्सालय में डॉक्टर सरकारी, लेकिन फीस प्राइवेट

Also Read This

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कूली वैन, 10 बच्चे घायलआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली,

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारीपुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां

Read More »