योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक सार्वजनिक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के संबंध में अभद्र और उकसाने वाली भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश में लागू गोकशी विरोधी कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय को भड़काने के उद्देश्य से की गई। इस बयान के बाद प्रदेश में व्यापक नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

अनुराग तिवारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की माता के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती भी है। हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकार से मांग की कि आरोपी मौलाना के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अगले चार दिनों के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तो आंदोलन केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री की माताजी की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग उठाई।

इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वार

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और गोकशी से संबंधित कानून के विरोध में समुदाय को उकसाने की कोशिश की। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक उनका विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस ने सट्टेबाज गिरफ्तार किया, ₹2410 नकदी व खाईबाड़ी का सामान बरामद

Also Read This

सहारनपुर में पत्नी की परीक्षा के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर आरोप

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार को 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शामली जनपद के खेड़ी बैरागी निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि हत्या युवक के साले ने की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए सहारनपुर आए थे। आकांक्षा की परीक्षा रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज में थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों कार से वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस ने सट्टेबाज गिरफ्तार किया, ₹2410 नकदी व खाईबाड़ी का सामान

Read More »

50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बित

  आगरा:  जिले में 50 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है, जो पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। आधार से डेटा मिलान के बाद इनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जाएंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा बहाल कराया जा सकेगा। आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण कदम को उठाने के लिए,

Read More »

खान सर को पटना कोर्ट से अंतरिम राहत, फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक

पटना। फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इसका सीधा अर्थ है कि अभी खान सर की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को अदालत ने अंतरिम सुरक्षा देते हुए पुलिस से केस डायरी और आपराधिक इतिहास से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेजइस मामले

Read More »

देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए। नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर

Read More »

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »