हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व प्रधान समेत चार शातिर गिरफ्तार

नई मंडी पुलिस ने किया पर्दाफाश, हरिद्वार में झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दस लाख रुपये मांगने का भी हुआ खुलासा, एक आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। भोले-भाले लोगों को अपने प्रेम जाल (हनी ट्रैप) में फंसाकर उन पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले एक शातिर गिरोह का नई मंडी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। यह गिरोह झूठे मुकदमों में फंसाने के बाद फैसले के नाम पर लोगों को डरा-धमकाकर लाखों रुपये की अवैध वसूली करता था। इनके द्वारा कई शरीफ परिवारों के बच्चों को फंसाकर बर्बाद करने का काम किया गया।

एसएसपी संजय वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नई मंडी पुलिस द्वारा हनी ट्रैप के गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों से जानकारी साझा की। एसएसपी ने बताया कि गांव रथेड़ी निवासी दिलशाद पुत्र फजलुर्रहमान ने शनिवार को नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि रथेड़ी के पूर्व प्रधान शातिर अपराधी रियासत पुत्र अनवर ने एक महिला वरजीना पत्नी कुदरत अली निवासी गढ़ी सरवट और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक हनी ट्रैप के लिए एक संगठित गिरोह बनाया हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित किया गया। पुलिस टीम ने वरजीना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

एसएसपी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह की महिला सदस्य वरजीना सीधे-सादे लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उन लोगों पर छेड़खानी और बलात्कार के झूठे आरोप लगाते हुए थानों में शिकायत देकर मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरोह के अन्य सदस्य पीड़ित पर दबाव बनाते थे और समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। रकम मिलने के बाद ये लोग कानूनी रूप से फैसला कर लेते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वरजीना पत्नी कुदरत अली (निवासी ग्राम गढ़ी सरवट, थाना नई मण्डी), आफताब पुत्र नवाब, रियासत पुत्र अनवर और साजिद पुत्र समसू (तीनों निवासी ग्राम रथेड़ी, थाना नई मण्डी) के रूप में हुई है। वहीं, इस गिरोह का पांचवां सदस्य परवेज पुत्र अनवार (निवासी ग्राम रथेड़ी) अभी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण पर्व की पूजा की

उत्तराखंड में मुकदमा कराकर दो युवकों से मांगे दस लाख

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने नई मंडी और सिखेड़ा थानों के अलावा अन्य राज्यों में भी अपना जाल बिछाया हुआ था। कई परिवारों को ये लोग बर्बाद कर चुके हैं। सामाजिक बदनामी के डर से लोग इनके चंगुल में फंस जाते थे और फैसले के नाम पर मोटी रकम देते थे। इनके कुछ पुलिस कर्मियों से भी सम्बंध होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार हाल ही में इन लोगों ने मिलकर उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित सिडकुल थाने में शिकायतकर्ता दिलशाद के पुत्र मोहम्मद शालिक और सैयद फैज के खिलाफ छेड़खानी और रेप के प्रयास का मुकदमा (अपराध संख्या 504/25) दर्ज कराया था। इस मामले में फैसला करने के लिए गिरोह द्वारा पीड़ितों से दस लाख रुपये की भारी-भरकम रकम की मांग की गई थी। हालांकि ये रकम अभी पीड़ित ने नहीं दी। इसकी भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में लद्दावाला-रामपुरी कब्रिस्तान को लेकर विवाद, मामला कोतवाली पहुंचा

गिरफ्तार रियासत का 20 साल से है आपराधिक रिकॉर्ड

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शामिल रियासत पुत्र अनवर रथेड़ी का पूर्व प्रधान है। इसका करीब 20 साल पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साल 2006 में नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज मिला है। रियासत के खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, बलवा, शांति भंग और सूचना प्रौद्योगिकी कानून (आईटी एक्ट) सहित विभिन्न संगीन धाराओं में पांच मुकदमे नई मंडी थाने में दर्ज हैं, जो वर्ष 2006 से लेकर 2026 तक के हैं। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा शिकार बनाये गये अन्य लोगों की तलाश कर उनको भी इनके खिलाफ साक्ष्य के रूप में पुलिस केस में शामिल करने की तैयारी कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव भी मौजूद रहे। इस शातिर गिरोह को पकड़ने वाले पुलिस दल में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबली सिंह, सिपाही यशपाल और सिपाही पवन कुमार शामिल रहे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  नगर पालिक अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रामलीला ध्वज यात्रा का कराया शुभारंभइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती

Read More »