मुजफ्फरनगर-24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

24 मई की रात ग्राम बरला से भैंस और कटड़ा चोरी किया था। आरोपी चोरी किए गए पशुओं को बेचने के लिए ले जा रहे थे

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना छपार क्षेत्र में हुई पशु चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक भैंस, एक कटड़ा तथा वारदात में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप ट्रक भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी चोरी किए गए पशुओं को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना छपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सफलता को हासिल किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना छपार क्षेत्र के ग्राम बरला निवासी लखन सिंह ने 24 मई 2026 को थाना छपार पहुंचकर तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उनके घर से एक भैंस और एक कटड़ा चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना छपार में मुकदमा अपराध संख्या 107/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

गठित पुलिस टीम ने जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 मई 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई भैंस, कटड़ा और घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी पिकअप ट्रक संख्या यूपी 12 सीटी 0851 बरामद किया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमेंकृरविश पुत्र साधूराम निवासी ग्राम बरला, अनिकेत पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम बरला और दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम बरला शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह में धूम

सीओ सदर के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 24 मई की रात ग्राम बरला से ही भैंस और कटड़ा चोरी किया था। आरोपी चोरी किए गए पशुओं को बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई में थाना छपार प्रभारी मोहित कुमार, उपनिरीक्षक शिव कुमार, उपनिरीक्षक तूफान सिंह, हेड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल प्रताप सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article