MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहाली

मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही शहर से लेकर गांव देहात तक हर तरफ उल्लास नजर आया। महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए सवेरे ही अपने घरों से निकल गई थीं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। होलिका का पूजन में बच्चे भी पूरी तरह से सज धजकर मिठाई के हार पहनकर पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी माताओं और दूसरे परिजनों के साथ होलिका पूजन किया। महिलाओं ने इस दौरान बच्चों की दीर्घायु और परिवार के लिए खुशहाली के लिए सुख समृ(ि के लिए कामना की। इसके साथ ही गांव से शहर तक होली की पूरी मस्ती नजर आई। होलिका पूजन के साथ ही कई स्थानों पर युवाओं की मस्त टोलियों ने रंग और गुलाल उड़ाकर होली खेली। होलिका पूजन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा तो वहीं पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने भी भ्रमण कर व्यवस्था को परखने का काम किया।

होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही जनपद भर में हर तरफ उल्लास और उत्साह तथा आस्था की लहर नजर आई। महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए निकलीं। सुबह से ही महिलाएं बच्चों को साथ लेकर होलिका की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। दोपहर तक गली-मोहल्लों में रखी होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी पुलिस बल तैनात किया हुआ था।

होली पर घरों में पकवान बनाए गए और घर-घर जाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गयीं। देर शाम होते ही युवाओं ने होलिका स्थल पर ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और उत्साह के साथ होलिका का दहन किया। महिलाएं लोकगीत गाती हुई टोलियों में होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं। होली का पूजन कर मुराद मांगी। लोगों ने पूजन के बाद गेहूं की बालियां भूनीं और प्रसाद वितरित किया।

महिलाओं ने बच्चों संग किया होली पूजन रविवार को नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होली का उपवास रखा और बच्चों संग होली का पूजन किया। बच्चे मीठे और मेवा के हार पहनकर होलिका पूजन करने के लिए पहुंचे थे। महिलाओं ने अपने बच्चों संग सूत से परिक्रमा कर पूजन किया। उन्होंने होलिका पर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृ(ि की कामना की। महिलाओं ने बच्चों के लिए मीठे और मेवा के हारों की खरीदारी की। सुबह लोगों ने गांवों में पहुंचकर देवस्थान पर पूजन किया।

इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर प्रदेश अतिरिक्त महासचिव बनेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव पश्चिम उत्तर

Read More »