भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर शहर के बीच भोपा रोड ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनको अपमानित भी किया। मारपीट में घायल भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतिया कालोनी निवासी विकास कुमार पुत्र सुरेन्द्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वो अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर भोपा ओवरब्रिज से गुजर रहा था। जीवन प्रकाश हॉस्पिटल के पास बाइक संख्या यूपी 12 ए 3912 पर सवार दो युवकों, जो छात्र लग रहे थे, ने एक्टिवा में साइड मारने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने युवकों का विरोध किया तो दोनों ने विकास पर हमला कर दिया। आरोप है कि गाली गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते जान से मारने की धमकी दी। विकास ने कहा कि वो भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष हैं और समाज हित की लड़ाई लड़ते हैं तो इसी से रंजिश रखते हुए उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी हमलावर युवकों ध्रुव धीमान पुत्र अमित और प्रिंस रावत पुत्र अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर में जली लाश

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास कुमार के खिलाफ भी नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास कुमार द्वारा बाइक सवार जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन्होंने पुलिस में शिकायत कर विकास कुमार के खिलाफ ही हमला कर घायल करने का केस कराया है। प्रिंस रावत पुत्र अरविंद रावत निवासी रामपुर चौराहा थाना छपार ने नई मंडी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई को वो बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त ध्रुव धीमान के साथ सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में पेपर देने के लिए आया था। पेपर खत्म होने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद वो दोनों बाइक से भोपा रोड ओवरब्रिज से जा रहे थे। इसी बीच एक स्कूटी चालक लापरवाही से स्कूटी चलाते हुए आया और बाइक में टक्कर लगने से बाल बाल बची। वो कुछ आगे बढे ही थे कि स्कूटी चालक ने उनके पास आकर चाबी से हमला कर दिया। इसमें प्रिंस घायल हो गया। ध्रुव ने विरोध किया तो गाली गलौच की गई, मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  पीआरडी जवानों को नए वर्ष का तोहफा, योगी सरकार ने दैनिक भत्ते में की बढ़ोतरी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *