एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जोश, समर कैंप का समापन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में गर्मियों के अवकाश के दौरान आयोजित किये जा रहे समर कैंप का शनिवार को भरपूर जोश, उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग मंचीय प्रस्तुतियों के बीच विधिवत समापन हो गया। प्रतिभागी बच्चों द्वारा समर कैंप में पाये गये प्रशिक्षण की सुन्दर झलक मंच पर नजर आई। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चों द्वारा आर्ट एण्ड क्राफ्ट के माध्यम से तैयार सामग्री की प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही।

एम.जी. पब्लिक की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान बच्चों द्वारा समर कैंप पर पाये गये प्रशिक्षण का सुन्दर मंचन विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके अभिभावकों के समक्ष किया गया। बच्चों ने इन सात दिनों में अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में नॉन फायर कुकिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, हिंदी सुलेख, कौशल विकास, गीत-संगीत और नृत्य, योग, मेहंदी, कला एवं क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षिण प्राप्त करते हुए अपनी अपने प्रतिभाओं को निखारने का काम किया।

ऊर्जा और रचनात्मकता से भरपूर बच्चों ने विभिन्न मंचीय प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए अभिभावकों को गौरवान्वित करते हुए कैंप के इस समापन समारोह को यादगार बनाने का काम किया। समर कैंप में बच्चों ने जो कुछ भी सीखा समापन अवसर पर वो सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मंच पर बच्चों की शानदार प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा कला एवं क्राफ्ट के माध्यम से तैयार की गई विभिन्न चित्रकला एवं साज सज्जा की वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें अभिभावकों ने बच्चों और शिक्षिकाओं के साथ बच्चों की कला प्रतिभा का अवलोकन करते हुए सराहना की। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि समर कैंप में कक्षा आठ तक के करीब 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में सफलता अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर आयोजन में शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन मीनाक्षी

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन मीनाक्षीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति

Read More »