राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

प्रतियोगिता के महिला एकल व युगल दोनों वर्गों में कुशुम रानी रही अव्वल, जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने महिला एकल और महिला युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग की ओर से विशेष सम्मान प्रदान कर एसएसपी संजय वर्मा ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय योनैक्स-सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिपदृ2026 का आयोजन 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक लखनऊ स्थित बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में किया गया था। यह वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रदेश भर के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान महिला सिपाही कुशुम रानी ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महिला युगल वर्ग में भी उन्होंने शानदार तालमेल और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोहरे खिताब के साथ उन्हें प्रतीक चिह्न, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा अपने कार्यालय में विशेष रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पूरे जनपद और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कुशुम रानी भविष्य में भी इसी प्रकार लगन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद और विभाग का नाम निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजना

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  बांदा बच्चों शोषण मामला: 33 मासूमों का शिकारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनापालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »