योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

मंत्री अनिल कुमार और पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के साथ किया ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का शुभारंभ, विद्यार्थियों को वितरित की गईं पाठ्य पुस्तकें

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शिक्षा के प्रसार और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

शनिवार को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ एवं पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोह

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डिजिटल माध्यम से प्रेरणादायी संबोधन प्रसारित किया गया। संदेश में शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया गया। समारोह के अंतर्गत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य जन-जन तक शिक्षा का संदेश पहुंचाना और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में श्रद्धाभाव से मना बसंत पंचमी उत्सव

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02H6qNAQf49CL28qEDPa83v7N22ppuZjFvVZyVycEKkeYoUgJPyEGUGHA6qiH9kk3jl&id=61551887744550

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही प्रगतिशील समाज की पहचान है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से इस दिशा में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही निपुण विद्यालयों और निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid026kchhnGofPVCgfJkd7sEUHUTByPjMXeFrtVvdBxZKWRBhLMt2kJPL9x38PjT2Lyil

जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल संजय राठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदकिशोर पाल, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »