हाईवे पर हादसाः गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे युवक की मौत

देर रात पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना, मां-बहन का हुआ बुरा हाल, परिवार में कोहराम, पिता और दो भाई दूसरे राज्य में करते हैं मजदूरी

मुजफ्फरनगर। बघरा सीएचसी पर भर्ती अपनी गर्भवती पत्नी को देखने जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर में टक्कर लगने से मौत हो गई। युवक की 10 माह पहले ही शादी हुई थी। पानीपतदृखटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाइओवर के नीचे बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने की टक्कर हुई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के गांव अटाली निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र बिट्टू चिनाई की मजदूरी करता था। दस माह पहले उसकी शादी हरिद्वार निवासी वर्षा से हुई थी। रविवार देर रात अजय अपनी गर्भवती पत्नी वर्षा को देखने के लिए सीएचसी बघरा जा रहा था। जैसे ही वह पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाइओवर के नीचे पहुंचा तो सामने आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। अजय बाइकर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजय के पिता बिट्टू व दोनों छोटे भाई विजय और गुड्डू कर्नाटक में कोल्हू पर काम करते हैं। घर में अजय की पत्नी, उसकी मां बोबी और छोटी बहन रहती हैं। मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सुबह से ही थाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन पहुंच गए, उन्होंने कार्रवाई की मांग की। तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी का कहना है कि चालक को कोई पता नहीं चल पाया है, पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
सीओ फुगाना ने बताया कि 28.12.2025 को अजय व दीपक निवासी गांव अटाली थानाक्षेत्र शाहपुर मोटरसाइकिल से जा रहे थे, समय लगभग रात्रि 8 बजे थानाक्षेत्र तितावी स्थित तितावी पुल के पास अज्ञात वाहन द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार अजय व दीपक घायल हो गये। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, दौराने उपचार अजय की मृत्यु हो गयी है तथा दीपक को प्राथमिक उपचार के उपरान्त अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। मृतक के शव के पंचायतनामे की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता पर हमले का खुलासा आठ आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बरनाला स्टील पर छापाः दो एकाउंटेंट भी साथ ले

Read More »