आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूप

कार्यक्रम में गौरव स्वरूप और विकल्प जैन सम्मानित, वैदिक परंपरा, भजन-प्रवचन और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार, चार मार्च को होगा समापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आर्य समाज परिसर में 98वां वार्षिकोत्सव एवं होलिकोत्सव श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं के साथ आरंभ हो गया। तीन दिवसीय इस आयोजन में वैदिक यज्ञ, ध्वजारोहण, भजन-कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से समाज में धर्म, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

सोमवार को समारोह का शुभारंभ ब्रह्मयज्ञ एवं देवयज्ञ के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात भजनोपदेश एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति और समाज में समरसता की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और विकल्प जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आर्य समाज नई मंडी के प्रधान गुलवीर सिंह, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह पंवार (नीटू) एवं कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश बंसल ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का यह संगम सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज में सद्भाव, समरसता और राष्ट्रहित की भावना को मिलकर और अधिक सशक्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  दारुल उलूम पहुंचे आमिर खान मुत्ताकी, महिला पत्रकारों को मिली नसीहत

प्रधान गुलवीर सिंह ने बताया कि आर्य समाज नई मंडी का यह वार्षिकोत्सव 2, 3 और 4 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 3 मार्च 2026, मंगलवार को सायं 3 बजे से 6 बजे तक भजनोपदेश एवं प्रवचन का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए विद्वानों ने अपने विचार रखे। समारोह में वैदिक विद्वान और भजनोपदेशक रामनिवास आर्य (पानीपत), उपदेशक आचार्य विरेन्द्र शास्त्री (सहारनपुर) तथा वैदिक प्रवक्ता डॉ. रितिका आर्या ने अपने भजनों और प्रेरणादायी प्रवचनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उन्होंने वैदिक सिद्धांतों, नैतिक जीवनशैली और सामाजिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें:  आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन भजन, प्रवचन और वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज को संस्कारित और संगठित करने का संदेश दिया जा रहा है। आर्य समाज का यह वार्षिकोत्सव क्षेत्र में धार्मिक जागरण और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। समापन चार मार्च को फाग के दिन होगा। कार्यक्रम संयोजक हेमानी आर्या, विरेन्द्र आर्य, सरोज पांचाल आर्या, राजबाला आर्या एवं अर्पणा आर्या सहित आर्य समाज नई मंडी की पुरुष एवं महिला मंडली ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पांच घायल

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बच्चों को स्कूल ले जा रही गाड़ी में अचानक लगी आग, देखे वीडियोकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बच्चों को स्कूल ले जा रही गाड़ी में अचानक लगी

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग

Read More »