बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है।

इसे भी पढ़ें:  12 साल से जमे जेई सिंचाई विभाग उधम सिंह का तबादला, मेरठ भेजे गए

सनी के पिता का 26 फरवरी को निधन हो गया था और सोमवार को शांतिपाठ था। इसी कारण दुकान कई दिनों से बंद थी। रविवार को सनी कुछ सामान लेने दुकान पहुंचे। जब उन्होंने खराब पड़े फ्रीजर को खोला तो उसमें एक युवक का शव देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीकेटी इंस्पेक्टर और एसीपी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के बीच सुलह

पुलिस को दुकान से शराब की खाली बोतलें, गिलास और नमकीन के पैकेट मिले हैं। सभी सामान को कब्जे में लेकर फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, मृतक की पहचान आधार कार्ड से विजयपाल के रूप में हुई, जो मदारीपुर किशुनपुर के रहने वाले थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान क्या हुआ और हत्या के पीछे की वजह क्या थी। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के आठ ठेकों में नहीं आई कोई निविदा

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के बीच सुलहकार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तारकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »