युवा पंजाबी संगठन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच और उपचार

जिले के नामचीन डॉक्टरों ने मरीजों को दिया उचित परामर्श, जांच का भी मिला लाभ

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बारातघर में युवा पंजाबी संगठन की ओर से रविवार को 22वें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक चले शिविर में आनंद हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. करण मारवाह सहित शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

स्वर्गीय हीरा लाल कथूरिया एवं अंजला लूथरा की पुण्य स्मृति में आयोजित इस शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग पहुंचे। यहां पर डॉ. करण मारवाह, डॉ. सुधीर लूथरा, डा. अनिल कक्कड़, डॉ. विभोर जैन, डॉ. एमके बंसल और डॉ. सिद्धार्थ कथूरिया के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बिना किसी शुल्क के स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराना था।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असर

कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, डॉ. एमके बंसल समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने युवा पंजाबी संगठन की ओर से लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ऐसे शिविर उपयोगी हैं, क्योंकि कई परिवार इलाज और चिकित्सकीय परामर्श का खर्च वहन नहीं कर पाते।

इसे भी पढ़ें:  भूख हड़ताल से बिगड़ी सपा नेत्री डॉ. मोनिका की तबीयत, प्रशासन ने अस्पताल पहुंचाया

आयोजकों के अनुसार, शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया गया। यहां पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेमी छाबड़ा, सभासद प्रशांत गौतम, सतीश कुकरेजा, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, पवन अरोरा, विजय वर्मा, राजेश पाराशर के अलावा संगठन के संस्थापक अनिल अरोरा, राजेन्द्र कुमार, जुगल किशोर खत्री, कुलदीप कपीश, चेयरमैन रितेश नागपाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, प्रशान्त मक्कड़, गगनदीप सिंह, नीरज मुंजाल, नवदीप सिंह चडढा, नवनीत लौ, पंकज अपवेजा और संदीप मटरोजा का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  कैलावड़ा कांटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए माता- पिता- पुत्र, की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Share This Article