लेंटर डालते ही भरभराकर गिरा, 40-50 मजदूर कर रहे थे काम, चार की मौत

अंबाला- मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से निकालकर अब तक 10 घायल श्रमिकों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। हरियाणा के अंबाला स्थित धूलकोट गांव क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन भवन की छत का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दी। घायलों ने बताया कि इमारत में कम से 40-50 श्रमिक काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एअर इंडिया और इंडिगो विमानों में ग्राउंड टक्कर
Share This Article