दिल्ली। बीजेपी से गठबंधन के बाद दो प्रत्याशियों की घोषणा। बिजनौर से चंदन चौहान आरएलडी के लोकसभा प्रत्याशी। बागपत से राजकुमार सांगवान आरएलडी के लोकसभा प्रत्याशी। आरएलडी ने विधान परिषद की भी एक सीट पर घोषित किया प्रत्याशी। योगेश चौधरी आरएलडी के विधान परिषद प्रत्याशी।

मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। थाना परिसर में महिलाओं के विरोध के दौरान माहौल गरमा गया। महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति बनी रही। यह पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुई घटना से जुड़ा बताया





